न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”
Home » दमक » “सिर्फ 6 महीनों में दून का कायाकल्प: कुठालगेट–साईं मंदिर चौराहों का भव्य रूपांतरण, जहां यातायात सुगमता, जनसुरक्षा और लोक–संस्कृति एक साथ दमक उठी!”

“सिर्फ 6 महीनों में दून का कायाकल्प: कुठालगेट–साईं मंदिर चौराहों का भव्य रूपांतरण, जहां यातायात सुगमता, जनसुरक्षा और लोक–संस्कृति एक साथ दमक उठी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल एवं माननीय मंत्री, स्थानीय विधायक गणेश जोशी एवं मा0 सांसद राज्यसभा नरेश बंसल ने जिला प्रशासन द्वारा करवाए गए कुठाल गेट, साईं मंदिर, सौंदर्यीकरण कार्यों, स्लिप रोड, कुठालगेट पर राउंड अबाउट कार्यों का लोकार्पण किया। जिला प्रशासन देहरादून ने अपना आईडिया, डिजाईन एवं क्रियान्वय से महज 6 महीने में ही दो मुख्य चौक साई मंदिर व कुठालेट दोगुने चौडे़ हो गए हैं, जिसके लिए वित्त पोषण स्मार्ट सिटी लि0 से लिया गया है। जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से इन चौक पर राज्य निर्माण के संघर्ष; संस्कृति एवं लोक परंपरा की झलक दिख रही है। कुठालगेट साई मंदिर तिराहा सौंदर्यकरण कार्य अब जनमानस को विधिवत् समर्पित कर दिए गए है। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम, भव्य सुरक्षित शो-केस ज्यादा दिख रहे है। कुठालगेट साई मंदिर पर अतिरिक्त स्लिप रोड्स, रांउडअबाउडस सहित; दून में यातायात सुगमता; जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ हो रहे है। कुठालगेट पर 135 लाख तथा साई मंदिर पर 85 लाख धनराशि से सौन्दर्यीकरण कार्य किया गया है।मा0 प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दून के कुठालगेट, साई मंदिर, दिलाराम चौड़ीकरण कर अतिरिक्त साईड रोड, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण के साथ ही लाईफ एण्ड सुरक्षित टेªफिक संचालन के लिए रांउड अबाउड बनाए गए है, जिससे यातायात सुगमता के साथ ही सड़क सुरक्षा बढी है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन की अभिनव पहल से जहां इन चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण जहां राज्य निर्माण संघर्ष; लोक परंपरा संस्कृति को दर्शाते है। इसके साथ ही राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे साथ ही यहां से राज्य के पर्यटन को बढाया देने के लिए एम्बेस्डर के रूप में कार्य करेंगे। दोनो चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड से यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी। राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं उनकी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी।

कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट एवं सांई मंदिर जंक्शन के रूपांतरण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लोकार्पण पर कहा कि यह केवल एक विकासात्मक परियोजना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की लोक-संस्कृति की मूल पहचान को सहेजने का एक प्रयास भी है। कुठालगेट और सांई मंदिर जंक्शन का नया स्वरूप प्रदेश की पारंपरिक स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ाएगा मा मंत्री जोशी ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मा0 प्रभारी मंत्री, मा0मंत्री एवं मा0 राज्यसभा सांसद को कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु प्रथम चरण में चार चौराहों को चौड़ीकरण एवं रांउड अबाउट करने का कार्य किया गया।इसके साथ ही कुठालगेट एवं साई मंदिर तिराहे पर 10 मीटर चौड़ी एडिशनल स्लिप रोड बनाई गई है। साथ चौराहों पर गढवाल एवं कुमाऊ की संस्कृति से आने वाले पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पहाड़ पारम्परिक शैली में डिजाईन किया गया है तथा राज्य की महानविभूतियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के मूर्तियों आदि से सुसज्जित किया गया है।

जिले में पहली बार यातायात सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे साथ ही कुठालगेट, साई मन्दिर, कार्याे का लोकार्पण किया गया है। दिलाराम चौक के उच्च स्तरीय आधुनिकरण कार्य किया जा रहा है जो कि लगभग पूर्ण हो गया है।

जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर किए गए हैं । इस निर्माण कार्यों से जहां चौराहों को सौन्दर्यीकरण के साथ ही आकर्षक बनाया जा रहा है वहीं पर्यटकों को राज्य लोक पारम्परिक कला, संस्कृति के साथ राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य सांस्कृतिक, पारम्परिक इतिहास के भी दर्शन होंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

82 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 2 3
Users Today : 251
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 2 3
Users Today : 251
Users Yesterday : 1287