न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » शपथ » “सलेमपुर में दिखी कांग्रेस की ताकत! जब पहुंचे वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान — युवाओं ने किया भव्य स्वागत, गूंजे “कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारे, जनता ने उठाई शपथ — अगले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएंगे चौहान को!”

“सलेमपुर में दिखी कांग्रेस की ताकत! जब पहुंचे वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान — युवाओं ने किया भव्य स्वागत, गूंजे “कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारे, जनता ने उठाई शपथ — अगले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएंगे चौहान को!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान रविवार को सलेमपुर स्थित एक कार्यक्रम में पहुँचे, जहाँ उनका युवाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और “कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान राजवीर चौहान ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के विज़न और जनहित की नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाना है, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति पीछे न रह जाए।राजवीर चौहान ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और कांग्रेस की नीतियों में जनता का भरोसा ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें आगामी चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। चौहान इन दिनों लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस का विज़न साझा कर रहे हैं और जनसमर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ALSO READ  "झबरेड़ा में कांग्रेस का युवा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक वीरेंद्र जाति बोले— 2027 में युवा लिखेंगे बदलाव की नई इबारत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496