न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » दहशत » “मिस्सरपुर में सड़क पर उतरे दो हाथी, स्कूल बस के करीब पहुंचने से मची अफरा-तफरी ???? — बच्चों में दहशत, लकसर रोड पर देर तक जाम रहा ट्रैफिक”

“मिस्सरपुर में सड़क पर उतरे दो हाथी, स्कूल बस के करीब पहुंचने से मची अफरा-तफरी ???? — बच्चों में दहशत, लकसर रोड पर देर तक जाम रहा ट्रैफिक”

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। हाथियों का आबादी में आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सवेरे दो हाथी मिस्सरपुर गांव के पास लकसर रोड़ पर आ गए। हाथी काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करते रहे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हाथियों को देख सड़क पर दोनों और काफी देर तक ट्रैफिक रूका रहा। सड़क पर चहल कदमी के दौरान हाथी बच्चों से भरी एक स्कूल बस के नजदीक पहुंच गए। विशालकाय हाथियों को देख स्कूली बच्चे सहम गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए एक छप्पर को भी तहस-नहस कर तोड़ डाला। हाथियों के उत्पात को देखकर काफी देर तक लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही। काफी देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कोई भी वनकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन जंगली हाथी आ रहे हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोई बड़ा हादसा हो। उससे पहले वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।

ALSO READ  "पौड़ी में जंगल का खौफनाक मंजर: घास काटने गई महिला पर भालू का जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एयरलिफ्ट की तैयारी, इलाके में दहशत—वन विभाग अलर्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 5
Users Today : 11
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 5
Users Today : 11
Users Yesterday : 951