न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » जयंती » “रजत जयंती उत्सव में प्रतिभा और स्वच्छता का सम्मान — शिवालिक नगर में प्रतियोगिता विजेताओं व पर्यावरण मित्रों को मिला सम्मान”

“रजत जयंती उत्सव में प्रतिभा और स्वच्छता का सम्मान — शिवालिक नगर में प्रतियोगिता विजेताओं व पर्यावरण मित्रों को मिला सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/रोशनाबाद। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा नगर पालिका कार्यालय परिसर में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं तथा पर्यावरण मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने सभी प्रतिभागी बच्चों व पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।प्रतियोगिताओं में अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चित्रों व लेखन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, स्वच्छता और विकास के संदेश को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव, संस्कृति और जनभागीदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारे नगर के बच्चों ने अपनी सृजनशीलता से प्रदेश के उज्जवल भविष्य की झलक दिखाई है। वहीं, स्वच्छता कर्मियों का योगदान भी अमूल्य है — वे हमारे नगर की स्वच्छता व्यवस्था के वास्तविक नायक हैं। नगर पालिका हमेशा ऐसे कर्मठ साथियों और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। राज्य स्थापना दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व निभाएं। नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित ही जनजागरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में सराहनीय कदम हैं।

इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज कुमार, बृजलेश देवी, डॉ राजकुमार, रमेश पाठक व गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद प्रतिनिधि अनिल राणा, हरेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह,महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, अजय मलिक, वेदांत चौहान, रवि वर्मा आदित्य मलिक, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, स्कूल के छात्र-छात्राएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343