न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज” “जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग” “हरिद्वार में हैरान करने वाली वारदात! युवक को रस्सियों से बांधकर की बेरहम पिटाई, भीड़ बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल होने के बाद जांच शुरू”
Home » सम्मान » “आईटीसी मिशन सुनहरा कल के साथ निखरा महिला सशक्तिकरण का उजाला — उत्तराखंड रजत जयंती सप्ताह में हरिद्वार की नारी शक्ति को मिला गरिमामय सम्मान”

“आईटीसी मिशन सुनहरा कल के साथ निखरा महिला सशक्तिकरण का उजाला — उत्तराखंड रजत जयंती सप्ताह में हरिद्वार की नारी शक्ति को मिला गरिमामय सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वैदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन हरिद्वार के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामोत्थान रीप परियोजना, उत्तराखंड ग्राम विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया। समारोह का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा रहीं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को सम्मानित करना था।कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से समर्थित विभिन्न क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वागत सीएलएफ को ₹22,48,000, श्रद्धा सीएलएफ को ₹9,25,000, विराट, उगता सूरज और नई उड़ान सीएलएफ को ₹4,00,000-₹4,00,000 के चेक प्रदान किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इन समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल, राज्य मंत्री श्री सुनिल सैनी, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री परमेंद्र सिंह डबराल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। समारोह में जिलेभर से आई सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

201 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 0 7
Users Today : 135
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 0 7
Users Today : 135
Users Yesterday : 1287