न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » बैठक » “जब गांव होंगे मजबूत, तभी देश बनेगा समृद्ध” — मीनू शुक्ला पाठक का संदेश सहकारिता योजनाओं से आख़िरी व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास, निष्क्रिय समितियों पर गिरेगी गाज़!

“जब गांव होंगे मजबूत, तभी देश बनेगा समृद्ध” — मीनू शुक्ला पाठक का संदेश सहकारिता योजनाओं से आख़िरी व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास, निष्क्रिय समितियों पर गिरेगी गाज़!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सचिव एनसीसीटी /नोडल अधिकारी उत्तराखंड मीनू शुक्ला पाठक की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित् जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई।बैठक की समीक्षा करते हुए सचिव ने सहकारिता विभाग एव समितियों के सदस्यों को निर्देश दिए है कि सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आमजन मानस को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए ,उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही है उसका लाभ अंतिम छोर तक निवासरत व्यक्ति को पहुंचना सुनाश्चित करे।उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत होंगे तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा इसके लिए यह जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन करते हुए योजना का लाभ जरूरतमंदों तक उपलब्ध करना सुनश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि कि जो पुरानी समितियां निष्क्रिय हो गई है उन समितियों को समाप्त कर उनके स्थान पर नई समितियों का गठन करने के निर्देश दिए।उन्होंने गांव के क्लस्टर गठन पर डीसीसीबी/एसटीसीबी प्रवेक्षण पर विचार करते हुए सहकारिता आंदोलन को घर घर तक ले जाने के लिए एमपैक्सो के अधीन छोटे छोटे क्लस्टर बना कर डीसीसीबी एवं एसटीसीबी के सहयोग से किसानों की आर्थिकों को दुगना करने के लिए प्रयास करे।उन्होंने पैक्स कंप्यूटरीकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि पुराने सॉफ्टवेयर का समस्त डाटा नया सॉफ्टवेयर में अपलोड करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने सहकारिता समितियों को निर्देश दिए है कि जनपद में संचालित सभी समितियां भीतर ढंग से कार्य करते हुए,सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कृषकों तक पहुंचना सुनाश्चित करे, उन्होंने यह भी कहा है किन सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए है उनका सभी अधिकारी एवं सहकारिता सचिव अनुपालन करना सुनाश्चित करे।इस दौरान जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां श्रीमती मोनिका चुनेरां ने जनपद में संचालित सहकारिता समितियों एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडी मत्स्य गरिमा मिश्रा ,जीएम दुग्ध संघ,अजय डीडी मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ल, एडीसीओ प्रेम कुमार, एडीओ सुनील कुमार,सुमन कुमार सहित सहकारिता समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

122 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 9 8
Users Today : 556
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 9 8
Users Today : 556
Users Yesterday : 1355