न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » कार्यवाही » “एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार में अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्कर गुलाम हसन उर्फ शमशेर दबोचा, 2.4 किलो हाथी दांत बरामद – वन्यजीवों की तस्करी पर कसा शिकंजा”

“एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार में अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्कर गुलाम हसन उर्फ शमशेर दबोचा, 2.4 किलो हाथी दांत बरामद – वन्यजीवों की तस्करी पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । वन्य जीव अंगो की कालाबाजारी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिसके अनुपालन में एसटीएफ टीम को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की वन्य जीव तस्करी की सूचना मिली, जिस पर टीम हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में पहुंची, जहां से टीम ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया, तलाशी में उसके कब्जे से 01 हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 22 इंच लगभग ओर गोलाई 9 इंच, वजन 2.400 किलोग्राम) बरामद किए गए। उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से मैनुवली सूचना मिली थी कि बुग्गावाला हरिद्वार क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया, जिस पर आज बिहारीगढ़ से हरिद्वार जाने वाले रास्ते बुद्धवाशहीद ग्राम से आगे सड़क पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना नाम गुलाम हसन उर्फ शमशेर बताया, उसके कब्जे से 01 हाथी दांत बरामद हुआ। हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है। इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध थाना बुग्गावाला में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ इस मामले मेें गहनता से छानबीन कर रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है। एसएसपी एसटीएफ ने कहा है कि उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा ज़के। गिरफ्तार अभियुक्त में गुलाम हसन उर्फ शमशेर पुत्र मुनीर आलम निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुधवाशहीद थाना बुग्गावाला शामिल रहा। टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह, उ.नि. हितेश कुमार, हे.का. अनूप भाटी, हे.का. वीरेंद्र नौटियाल, का. देवेंद्र कुमार, का. मोहन असवाल, का सितांशु कुमार व डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम के साथ एवं वन विभाग खानपुर रेंज की टीम शामिल रही।

ALSO READ  रुड़की में फर्जी दवा गिरोह का भंडाफोड़, 16,200 टैबलेट्स और 300 किलो कच्चा माल बरामद STF देहरादून, ड्रग विभाग और गंगनहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 7 7
Users Today : 902
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 7 7
Users Today : 902
Users Yesterday : 902