न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » कार्यवाही » “रानीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बीएचईएल सेक्टर-4 मार्केट में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटे में चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया सारा सामान बरामद — अब सलाखों के पीछे पहुंची पूरी गैंग”!

“रानीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बीएचईएल सेक्टर-4 मार्केट में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटे में चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया सारा सामान बरामद — अब सलाखों के पीछे पहुंची पूरी गैंग”!

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पर वादी विजेन्द चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान निवासी विष्णु लोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि उनका सेक्टर-4 खोखा मार्केट में पान का खोखा है। 1 नवंबर की रात्रि को उनकी दुकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा दुकान के अन्दर से सिगरेट,पान मसाला आदि करीब 10 हजार का सामान एवं उनकी दुकान के बगल में स्थित एक अन्य फास्ट फूड की दुकान से भी फास्ट फूड बनाने का सामान, बर्तन आदि करीब 10 हजार का समान चोरी कर ले गये है उक्त सूचना पर तत्काल थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा बीएचईएल स्टेडियम से आगे सुरेश्वरी देवी मन्दिर वाले रास्ते से 04 आरोपियो सुमित पुत्र गिरीश कुमार,सचिन पुत्र ओमपाल सिंह,अंश पुत्र धीरेन्द्र, इन्द्रजीत पुत्र विरेन्द्र सिंह को दबोचकर इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान कीमत करीब ₹20,000/- की बरामद किया है। आरोपियो ने पूछताछ पर बताया कि यह सामान हम चारों ने दो-तीन दिन पहले रात्रि में सैक्टर- 04 बी0एच0ई0एल0 स्थित खोखा मार्केट की दुकानों के शटर तोडकर चोरी किया था, जिसे चोरी करने के बाद हमने बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम के पीछे झाडियों में छुपा कर हरिद्वार चले गये थे। चोरी किये गये सामान को आज ले जाने के लिये आये थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सुमित पुत्र गिरीश कुमार निवासी ग्राम नगरिया सदात थाना मीरगंज जिला बरेली, सचिन पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम मीरापुर थाना सिवारा जिला बिजनौर ,अंश पुत्र धीरेन्द्र निवासी ग्राम बुद्धनानगर खंडवा थाना इस्लाम नगर जिला सम्भल व इन्द्रजीत पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम संजय चौक के पास हरिनगर जिला पानीपत का चालान कर दिया है।

ALSO READ  दिवाली की छुट्टियों में फैक्ट्रियों पर डाका डालने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार — सिडकुल पुलिस ने 24 घंटे में ₹5 लाख का माल बरामद कर किया बड़ा खुलासा, कबाड़ी और तीसरा साथी फरार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 6
Users Today : 366
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 6
Users Today : 366
Users Yesterday : 861