न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » अतिक्रमण » “हरिद्वार में गूंजा बुलडोजर का शोर! धामी सरकार की सख्त कार्रवाई से अवैध दरगाह जमींदोज — सरकारी ज़मीन पर चला प्रशासन का डंडा, हड़कंप में आया पूरा इलाका”

“हरिद्वार में गूंजा बुलडोजर का शोर! धामी सरकार की सख्त कार्रवाई से अवैध दरगाह जमींदोज — सरकारी ज़मीन पर चला प्रशासन का डंडा, हड़कंप में आया पूरा इलाका”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी एक अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। सिंचाई विभाग ने पूर्व में मजार संचालकों को नोटिस जारी किया था, लेकिन समयसीमा पूरी होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने धामी सरकार के निर्देशों के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल पर एकत्र होने लगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने कहा कि विभाग ने पहले ही नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन आदेशों का पालन नहीं हुआ। धामी सरकार की ओर से प्रदेशभर में अवैध धार्मिक ढाँचों और कब्जों के खिलाफ सख्त मुहिम चलाई जा रही है। प्रशासन ने जनता को भी चेताया है कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद यह संदेश साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब कानून का बुलडोजर चलता रहेगा।

ALSO READ  "हरिद्वार में गरजा बुलडोज़र तांडव: SDM जितेंद्र कुमार के हंटर से हिला अतिक्रमण माफिया, सिडकुल से सलेमपुर तक जमींदोज़ हुए कब्जे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 8
Users Today : 368
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 7 8
Users Today : 368
Users Yesterday : 861