(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पतंजलि यूनिवर्सिटी में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अकादमिक स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रपति मुर्मू कुछ ही देर में पतंजलि यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां वे विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देंगी। समारोह में योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
Post Views: 17








































Users Today : 110
Users Yesterday : 930






