न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग! BIG BREAKING:शिवालिक नगर में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, समाजसेवी रविराज चौहान ने दी जन्माष्टमी की दिल से शुभकामनाएं BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’ BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार! BIG BREAKING:हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला! 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले हर कार्यस्थल पर बनेगी POSH कमेटी BIG BREAKING:सीएम धामी से मुलाकातों का दौर तेज, यतीश्वरानंद समेत दिग्गज नेताओं ने की शिष्टाचार भेंट
Home » कार्यवाही » “इंस्टा पर हीरो बनने चले थे, पुलिस ने बना दिया ‘जीरो’! सिडकुल में स्टंटबाजों की उड़ान थमी, बाइक सीज – वीडियो डिलीट, करानी पड़ी माफी”

“इंस्टा पर हीरो बनने चले थे, पुलिस ने बना दिया ‘जीरो’! सिडकुल में स्टंटबाजों की उड़ान थमी, बाइक सीज – वीडियो डिलीट, करानी पड़ी माफी”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष,निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष व ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी सी-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को चिन्हित कर तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो वाहनों को सीज किया गया ।

 

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई।

पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है। पुलिस आमजन से अपील करती है

कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में गैंगवार: लाठी-डंडों और फायरिंग से दहशत, दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 8 7 2
Users Today : 355
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 8 7 2
Users Today : 355
Users Yesterday : 685