न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » प्रदर्शन » “????बौगला बहादराबाद के गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन! हरिद्वार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान, प्रबंधक विवेक चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला ????????

“????बौगला बहादराबाद के गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन! हरिद्वार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान, प्रबंधक विवेक चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला ????????

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को हरिद्वार महाविद्यालय के मैदान में अंडर-10, 12, 14, 16 एवं 18 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही, लेकिन इसी बीच बौगला बहादराबाद के गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया और शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक और रिले रेस जैसे विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया। हर इवेंट में बच्चों ने पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। उनका अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक था। मैदान पर उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं।विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक प्रताप चौहान जी ने बच्चों की इस शानदार सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – “हमारे विद्यालय के बच्चे आज हर मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।” उन्होंने यह भी कहा कि गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल हमेशा बच्चों को न केवल शिक्षा में, बल्कि खेलों और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल चौहान जी ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे भविष्य में और ऊँचे मुकाम हासिल करें और अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री विकास और श्रीमती नीरा संगल मैम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता की तैयारी की थी। दोनों शिक्षकों ने बच्चों को निरंतर प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल के प्रति अनुशासन, आत्मविश्वास और जीत की भावना सिखाई। उनकी मेहनत और समर्पण को विद्यालय प्रबंधन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।यह उपलब्धि केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे बौगला बहादराबाद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बौगला बहादराबाद ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यह सफलता न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगी कि वे शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करें।

ALSO READ  "सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राजेंद्र चौधरी बोले—भाजपा सरकार का तंत्र के दुरुपयोग का खेल अब नहीं चलेगा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 1035