न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यभार » “जनपद अल्मोड़ा को मिला नया कप्तान: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा— जनता की सेवा और विकास ही रहेगा पहली प्राथमिकता”

“जनपद अल्मोड़ा को मिला नया कप्तान: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा— जनता की सेवा और विकास ही रहेगा पहली प्राथमिकता”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा । जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह इससे पूर्व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कलैक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑॅफ आनर दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात तथा उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज समेत अन्य ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण,स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर निर्देश दिए कि सभी कार्मिक जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने कार्यों के प्रति तत्पर रहें ।नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल एवं खेल गतिविधियों को बढ़ाकर खेल प्रतिभाओं को बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इसके अतिरिक्त जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित कर लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चितई स्थित गोलू मंदिर जाकर पूजा अर्चना की तथा जनपद के सुख समृद्धि की कामना की।

ALSO READ  हरिद्वार को मिला नया जिलाधिकारी: मयूर दीक्षित ने संभाला कार्यभार कहा — कानून व्यवस्था और विकास होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 4
Users Today : 23
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 4
Users Today : 23
Users Yesterday : 811