न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » “हरिद्वार में तहलका: एडवोकेट साहब की बाइक बनी ‘सांप एक्सप्रेस’, सीट के नीचे निकला रसल वाइपर, देख तहसील में मच गई भगदड़ – वन विभाग ने किया रोमांचक बचाव!”

“हरिद्वार में तहलका: एडवोकेट साहब की बाइक बनी ‘सांप एक्सप्रेस’, सीट के नीचे निकला रसल वाइपर, देख तहसील में मच गई भगदड़ – वन विभाग ने किया रोमांचक बचाव!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार तहसील क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक एडवोकेट की मोटरसाइकिल में सांप मिलने की खबर फैली। जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अपनी बाइक से तहसील पहुंचे और उसे पार्क कर कार्यालय के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लोगों ने बाइक की सीट के नीचे एक बड़े सांप को देखा, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने पर पाया कि वह जहरीला रसल वाइपर सांप था। टीम ने सावधानीपूर्वक मोटरसाइकिल की सीट हटाई और लंबे प्रयासों के बाद सांप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में वन विभाग की टीम ने उस सांप को जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, साथ ही सभी को यह संदेश भी मिला कि बरसात के मौसम में ऐसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है क्योंकि सांप अक्सर गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश में वाहनों या घरों में घुस जाते हैं।

ALSO READ  हरिद्वार में सनसनी! आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह – देखकर कांप उठे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 2
Users Today : 155
Users Yesterday : 930