न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » Uncategorized » वन माफियाओं पर गिरी गाज! कटहल के हरे सोने पर चला वन विभाग का डंडा — लाखों की लकड़ी बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप!

वन माफियाओं पर गिरी गाज! कटहल के हरे सोने पर चला वन विभाग का डंडा — लाखों की लकड़ी बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप!

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर:वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे वन तस्करों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को जब्त की है। कागज़ात पूरे न होने के कारण जब्त किए गए इस लकड़ी को फिलहाल धनौरी वन चौकी ले जाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि वन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं द्वारा बिना किसी परमिशन और बिना वाहन पास के कटहल जैसे कीमती और हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दो विशेष टीमों का गठन किया। गठित टीमें फौरन कलियर के चिह्नित ठिकानों पर पहुंची और अवैध कटान कर रहे लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। वन विभाग की टीम ने जब कटान और परिवहन संबंधी कागजात (परमिट और पास) दिखाने को कहा, तो माफिया कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं दिखा पाए। वन रेंजर विनय राठी के अनुसार, माफियाओं द्वारा कटहल के लगभग दस बड़े पेड़ों को काटा गया था, जिसकी लकड़ी जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वन माफियाओं के लिए एक कड़ी चेतावनी है। वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में सख्त मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम अब इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुट गई है। रेंजर विनय राठी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान रोकने के लिए विभाग की कड़ी निगरानी जारी रहेगी और किसी भी सूरत में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ  "नशे के सौदागरों की कमर तोड़ गई बहादराबाद पुलिस! हिस्ट्रीशीटर सिंटू 100 नशीले इंजेक्शन संग गिरफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहिम से थर्राए तस्कर — ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ का सपना हो रहा साकार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 0
Users Today : 826
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 0
Users Today : 826
Users Yesterday : 1097