न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » Uncategorized » दीपावली से पहले पुलिस और FDA का बड़ा एक्शन: बॉर्डर पर 10 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा, ढाई लाख का माल जमीन में दबाया – तेज बदबू से खुला मिलावट का राज!

दीपावली से पहले पुलिस और FDA का बड़ा एक्शन: बॉर्डर पर 10 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा, ढाई लाख का माल जमीन में दबाया – तेज बदबू से खुला मिलावट का राज!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 क्विंटल मिलावटी मावा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। यह मावा मुजफ्फरनगर से देहरादून सप्लाई के लिए एक महिंद्रा SUV 500 में ले जाया जा रहा था। कार्रवाई थाना बुग्गावाला क्षेत्र के अमानतगढ़ चौकी के पास की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर टीम का नेतृत्व गढ़वाल मंडल के उपायुक्त आर.एस. रावत ने किया। उनके साथ सहायक आयुक्त एम.एन. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पुलिस टीम मौजूद रही। जांच में पाया गया कि मावा प्लास्टिक और कपड़े की थैलियों में बिना किसी तापमान नियंत्रण के रखा गया था। गाड़ी खोलते ही तेज बदबू आने लगी और न तो कोई इनवॉयस या बिल मिला, न ही किसी प्रतिष्ठान का नाम-पता।स्वास्थ्य के लिए खतरा देखते हुए टीम ने मौके पर ही गड्ढा खोदकर मावा नष्ट कर दिया। वाहन चालक आरिफ पुत्र नौशाद, निवासी मुजफ्फरनगर ने बताया

कि एक व्यापारी ने उसे मावा देहरादून पहुंचाने के लिए कहा था। उसने बताया कि मावा मिल्क पाउडर, पाम ऑयल और सेपरेटाइज़्ड क्रीम से तैयार किया गया था, जो मिलावटी पाया गया।

संदिग्ध मावा के सैंपल रुद्रपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारी और वाहन स्वामी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।कार्रवाई में आर.एस. रावत, एम.एन. जोशी, दिलीप जैन, चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार और कुश यादव शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि दीपावली के मौके पर खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496