न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » “दोस्ती में उतरा खून का खेल! बहादराबाद में दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट – एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा की टीम ने 24 घंटे में कर दिखाया खुलासा, हत्यारा दोस्त रोहित चाकू समेत गिरफ्तार”

“दोस्ती में उतरा खून का खेल! बहादराबाद में दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट – एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा की टीम ने 24 घंटे में कर दिखाया खुलासा, हत्यारा दोस्त रोहित चाकू समेत गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुई दोस्त की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर को ग्राम बहादराबाद निवासी सुशील कुमार ने अपने भतीजे सौरभ की उसके दोस्त रोहित द्वारा चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। सौरभ को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना बहादराबाद पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर दबिश दी और आरोपी रोहित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बहादराबाद को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मृतक सौरभ साथ में शराब पी रहे थे। इस दौरान 1200 रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद और हाथापाई हो गई थी, जिसमें सौरभ ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित होकर रोहित ने अपने घर से चाकू लाकर सौरभ के घर में घुसकर उस पर कई वार कर दिए।

पुलिस ने मुकदमे में धारा 238 बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अमित नौटियाल समेत पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

142 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 9 2
Users Today : 197
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 9 2
Users Today : 197
Users Yesterday : 866