न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में रात भर चली कार्रवाई! नेहा झा के नेतृत्व में चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान — 17 चालान, 3 वाहन सीज, ओवरलोडिंग व बिना परमिट वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बहादराबाद में रात भर चली कार्रवाई! नेहा झा के नेतृत्व में चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान — 17 चालान, 3 वाहन सीज, ओवरलोडिंग व बिना परमिट वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 10 अक्टूबर 2025 की रात्रि में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में बहादराबाद पुलिस के सहयोग से रात्रिकालीन संयुक्त प्रवर्तन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना था।रात्रि के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 17 चालान किए गए तथा 3 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, ड्राइविंग लाइसेंस की अनुपलब्धता तथा अन्य नियम उल्लंघनों के मामलों में की गई।इस अभियान में बहादराबाद पुलिस के उप निरीक्षक मनोज कुमार एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस एवं परिवहन विभाग के इस समन्वित प्रयास से क्षेत्र में यातायात अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।

विभाग का उद्देश्य न केवल चालान करना है, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना भी है।

ALSO READ  "रुड़की कोर्ट पर खून की साज़िश नाकाम! एसएसपी डोबाल की गुप्त रेड में पिस्टल-तमंचों संग चार शातिर दबोचे, हत्या की फिराक में आये बाहुबली गुंडे – पुलिस की सतर्कता ने बचाई सनसनीखेज वारदात"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522