न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » निर्देश » जिला योजना 2025-26: 30 अप्रैल तक प्रस्ताव न देने वाले विभागों का बजट होगा शून्य – सीडीओ आकांक्षा कोंडे

जिला योजना 2025-26: 30 अप्रैल तक प्रस्ताव न देने वाले विभागों का बजट होगा शून्य – सीडीओ आकांक्षा कोंडे

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला योजना वर्ष 2025-26 के प्रारूप की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, ऊर्जा, सामुदायिक विकास, लोक निर्माण, नलकूप, पंचायती राज, लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे विगत वित्तीय वर्ष की स्वीकृत धनराशि के आधार पर आगामी वर्ष के लिए प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही, उन्होंने नवाचार एवं अभिनव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक नए प्रस्ताव शामिल करने पर भी जोर दिया।

सीडीओ कोंडे ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने प्रस्ताव 30 अप्रैल 2025 तक अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में प्रस्ताव न भेजने वाले विभागों का जिला योजना मद से बजट आवंटन शून्य कर दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी विभागों से गंभीरता पूर्वक कार्य करने की अपेक्षा जताई।

 

ALSO READ  "कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930