न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » Uncategorized » “बहादराबाद में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! स्मैक तस्कर 30 ग्राम माल समेत दबोचा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त — फरार साथी की तलाश में पुलिस का शिकंजा कसना शुरू!”

“बहादराबाद में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! स्मैक तस्कर 30 ग्राम माल समेत दबोचा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त — फरार साथी की तलाश में पुलिस का शिकंजा कसना शुरू!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने 09 अक्टूबर 2025 को मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 30 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपित की पहचान रहमान पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि थाना बहादराबाद पुलिस पिछले एक माह में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह कार्रवाई पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त नीति का हिस्सा है।थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में व०उ०नि० नितिन बिष्ट, उ०नि० अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि० अंकित और कानि० अवनेश राणा की टीम ने यह कार्रवाई की। हरिद्वार पुलिस की विशेष टीमें अब अन्य सक्रिय गिरोहों पर भी निगरानी रख रही हैं ताकि जिले में नशे के अवैध व्यापार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 3 0
Users Today : 175
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 3 0
Users Today : 175
Users Yesterday : 523