न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » फेरबदल » आधी रात हरिद्वार में पुलिस में भूचाल! कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने एक झटके में बदल दिए 36 अफसर — 18 चौकियों और 5 कोतवालियों में नई तैनाती

आधी रात हरिद्वार में पुलिस में भूचाल! कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने एक झटके में बदल दिए 36 अफसर — 18 चौकियों और 5 कोतवालियों में नई तैनाती

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले में पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने मंगलवार देर रात बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए कुल 36 उपनिरीक्षक और अवर उपनिरीक्षकों को नए पदों पर भेजा। इसमें 18 पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए, जबकि पांच कोतवालियों में नए वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) नियुक्त किए गए। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला, वहीं कुछ को कोतवाली स्तर की जिम्मेदारी दी गई।तबादले के तहत चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर को कोतवाली सिडकुल का एसएसआई बनाया गया। एसएसआई रुड़की लोकपाल परमार को लक्सर, मनोज गैरोला को रुड़की, प्रदीप राठौर को एसआईएस शाखा, पुलिस लाइन के नितिन बिष्ट को एसएसआई बहादराबाद और शहजाद अली को एसएसआई झबरेड़ा भेजा गया। एसएसआई संजीव चौहान को भी एसआईएस शाखा स्थानांतरित किया गया।इसके अलावा लंढौरा के नवीन सिंह अब चंडीघाट चौकी प्रभारी होंगे। अंशुल अग्रवाल को मंगलौर कस्बा चौकी, बलवीर सिंह को सप्तऋषि चौकी, प्रदीप कुमार को औद्योगिक क्षेत्र चौकी और आशीष नेगी को मायापुर चौकी की कमान दी गई। नरेंद्र सिंह को सुल्तानपुर, वीरेंद्र नेगी को भीकमपुर, नवीन चौहान को इकबालपुर, नवीन नेगी को गोवर्धनपुर और समीर पांडे को ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी बनाया गया।इसी तरह पुष्पेंद्र को इमलीखेड़ा, उमेश कुमार को शांतरशाह, महिपाल सैनी को लंढौरा, विपिन कुमार को फेरूपुर, अशोक कुमार को कनखल थाना, विक्रम बिष्ट को एएचटीयू, देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़, ब्रह्मदत्त बिजलवान को भगवानपुर थाना, पुनीत कुमार को लखनौता और राकेश कुमार को ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।यह जंबो तबादला लंबे समय से रूकी बदलाव प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे खाली पड़ी चौकियों और एसएसआई पदों को भरा गया है।

Share This
ALSO READ  “हरिद्वार पुलिस में फिर गरजी कप्तान की ‘तबादला एक्सप्रेस’, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के बड़े फेरबदल से महकमे में हलचल तेज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886