न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “दोस्ती की आड़ में दगाबाजी का खेल! हाइवे पर तमंचे की नोक पर लूट करने वाले चार नकाबपोश दबोचे — कलियर पुलिस ने खोला बड़ा राज़, निकला दोस्त ही लूट का मास्टरमाइंड, महंगे शौक और बेरोजगारी ने बना दिया अपराधी”

“दोस्ती की आड़ में दगाबाजी का खेल! हाइवे पर तमंचे की नोक पर लूट करने वाले चार नकाबपोश दबोचे — कलियर पुलिस ने खोला बड़ा राज़, निकला दोस्त ही लूट का मास्टरमाइंड, महंगे शौक और बेरोजगारी ने बना दिया अपराधी”

(शहजाद अली हरिद्वार) कलियर। हरिद्वार पुलिस ने बदमाशों पर लगाम कसते हुए हाइवे पर हुई लूट की घटना का खुलासा कर चार नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। मामला 30 सितंबर का है, जब कृष्णानगर रुड़की निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में शिकायत दी थी कि तीन नकाबपोश युवकों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल, सोने की चैन, अंगूठी और नकदी लूट ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित का ही दोस्त सुनील कुमार घटना में शामिल था। गुप्त सूचना पर टीम ने सुनील सहित चार बदमाशों—अंकुर सैनी, कन्हैया सैनी, मनोज कुमार और सुनील कुमार—को निर्माणाधीन 6 लेन नहर पटरी से दबोच लिया।पूछताछ में मुख्य आरोपी अंकुर ने बताया कि वह पहले पतंजलि में काम करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी और महंगे शौक ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया। उसने विशांत की सोने की चैन और महंगे फोन को देखकर लूट की साजिश रची थी।पुलिस ने उनके पास से एक सोने की चैन, एक वीवो मोबाइल, ₹1100 नकद और एक देशी तमंचा बरामद किया। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इस सफलता में थाना कलियर और एसओजी की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

Share This
ALSO READ  “बीच बाजार गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट! रुड़की में दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886