न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » Uncategorized » त्योहारों में उपभोक्ताओं को फंसाने वाले मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन का जबरदस्त वार: हरिद्वार में तड़के खाद्य सुरक्षा विभाग की धांसू छापेमारी, एक क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद, सप्लायर और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान!

त्योहारों में उपभोक्ताओं को फंसाने वाले मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन का जबरदस्त वार: हरिद्वार में तड़के खाद्य सुरक्षा विभाग की धांसू छापेमारी, एक क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद, सप्लायर और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान!

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। त्योहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती शिकायतों के बीच हरिद्वार जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र के बालेकी युसुफपुर गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान एक वाहन से करीब एक क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद किया गया, जो बाजार में सप्लाई होने जा रहा था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन. जोशी ने बताया कि बरामद पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में इसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित सप्लायर और निर्माता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे बरामद पनीर को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान खाद्य वस्तुएं खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की मिलावट या संदिग्ध उत्पाद की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अब किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जाएगी

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 496