न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » ऐलान » “राशन डीलरों के खाते में जल्द बजेगी राहत की घंटी! मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान—लाभांश और भाड़े का पूरा भुगतान दिवाली से पहले, कोविड काल का बकाया भी होगा क्लियर”

“राशन डीलरों के खाते में जल्द बजेगी राहत की घंटी! मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान—लाभांश और भाड़े का पूरा भुगतान दिवाली से पहले, कोविड काल का बकाया भी होगा क्लियर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में राशन डीलर्स के भुगतान एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में खाद्य नागरिक आपूूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, उत्तराखण्ड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंत्री ने लाभांश तथा भाड़े के भुगतान न होने के संबंध में राशन विक्रेताओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए कहा कि विभाग द्वारा 2024 तक का भुगतान करने को अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जिलों को समान्तर रूप से भुगतान करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन को आश्वासन दिया कि भारत सरकार की ओर से प्राप्त होने वाले बजट के पश्चात सभी जिलों का एक समान रूप से भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड के समय के भाड़े का भी भुगतान जल्द कर दिया जायेगा।

खाद्य मंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश के गोदामों में धर्मकांटा तथा वेविंग मशीन लगाने हेतु परीक्षण किया जाए तथा गोदाम की क्षमता के अनुसार धर्मकांटा तथा वेविंग मशीन लगाना सुनिश्चित करें। मंत्री ने ई-पॉज मशीन के संबंध में आ रही दिक्कतों का भी संज्ञान लिया जिसपर उन्होंने तकनीकी स्टॉफ को बढ़ाने के निर्देश दिये।मंत्री ने ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की मांग पर एसएफआई के लाभांश को एनएफएसए के समान्तर किये जाने के संबंध में कहा कि उक्त के संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है जिसे दीपावली तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ALSO READ  “शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस का प्रचंड आक्रोश, मंदिर प्रांगण में मौन धरना—राजेंद्र चौधरी का एलान: सनातन पर वार बर्दाश्त नहीं!”

मंत्री ने कहा कि फेडरेशन ने मानदेय का विषय रखा है जिसपर अधिकारियों को विभिन्न राज्यों के शासनादेशों का परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि इस विषय पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य एल फनई, कमिशनर खाद्य चन्द्रेश कुमार यादव, अपर आयुक्त पीएस पांगती, ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष रेवाधर ब्रजवासी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 6 6
Users Today : 457
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 6 6
Users Today : 457
Users Yesterday : 1019