न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “मंगलौर में पुलिस की जबरदस्त दबिश: ₹5000 का इनामी गुड्डू तमंचे समेत दबोचा गया, किसानों के ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब!”

“मंगलौर में पुलिस की जबरदस्त दबिश: ₹5000 का इनामी गुड्डू तमंचे समेत दबोचा गया, किसानों के ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब!”

(शहजाद अली हरिद्वार) मंगलौर। हरिद्वार जिले की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 के इनामी बदमाश को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात के समय घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों पीयूष उर्फ बॉबी, शुभम और संजय कबाड़ी के साथ मिलकर किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर और अन्य उपकरण चोरी करता था। चोरी किया गया सामान संजय कबाड़ी को बेचने की बात भी सामने आई। पुलिस ने पहले ही आरोपी के तीन साथियों को 29-30 सितंबर की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामबहादुर क्षेत्री, कांस्टेबल तेजपाल सिंह और होमगार्ड शिवकुमार की अहम भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ सख्ती से जा

री है।

 

ALSO READ  "हरिद्वार आरटीओ में दलालों की बादशाहत खत्म — अफसर निखिल शर्मा की सर्जरी से बदला माहौल, अब न बाइक पर दलाल दिखेंगे, न जेब में सेटिंग — जनता बोली: पहली बार महसूस हुआ कि दफ्तर हमारा है, किसी गिरोह का नहीं!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930