न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » कार्यवाही » देहरादून में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: सरकारी नौकरी पाने के जुनून में शिक्षक ने बदली उम्र, तीन जगह से दिया UKSSSC एग्जाम!

देहरादून में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: सरकारी नौकरी पाने के जुनून में शिक्षक ने बदली उम्र, तीन जगह से दिया UKSSSC एग्जाम!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षाओं में फर्जीवाड़े की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

देहरादून पुलिस ने एक आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा में धोखाधड़ी की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ

कि सुरेंद्र ने अपनी वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उसने जन्मतिथि 1988 से बदलकर 1995 दर्शाई, ताकि सरकारी नौकरी के लिए पात्रता सीमा में फिट हो सके।सुरेंद्र ने तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों—टिहरी, हरिद्वार और देहरादून—से आवेदन किया और हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया। उसकी इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब UKSSSC ने उसके दस्तावेजों पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने गोपनीय जांच के आदेश दिए, जिसमें सुरेंद्र की फर्जीवाड़े की योजना उजागर हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में धारा 318(4), 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सुरेंद्र ने कबूल किया कि वह गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। सरकारी नौकरी की उम्र सीमा निकल जाने के कारण उसने यह फर्जीवाड़ा किया।

304 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 2 1
Users Today : 579
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 2 1
Users Today : 579
Users Yesterday : 1355