न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » फर्जीवाड़ा » सिडकुल हाईवे पर मनचंदा धर्म कांटे का फर्जीवाड़ा बेनकाब, तौल घोटाले से भड़के लोग – न्याय न मिला तो होगा बड़ा आंदोलन!

सिडकुल हाईवे पर मनचंदा धर्म कांटे का फर्जीवाड़ा बेनकाब, तौल घोटाले से भड़के लोग – न्याय न मिला तो होगा बड़ा आंदोलन!

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार सिडकुल हाईवे स्थित मनचंदा धर्म कांटे पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यहां रेत-बजरी लेकर आने वाली ट्रॉलियों का वजन कम दिखाया जाता है, जबकि रसीद में ज्यादा वजन दर्ज किया जाता है। इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में घर और निर्माण कार्य कर रहे गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा शोषण है और मेहनतकश जनता के साथ अन्याय है।प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे आल इंडिया धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने कहा कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन अब मामला गंभीर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से कांटे पर तैनात कर्मचारियों और संचालक की जांच की मांग की। वहीं समाजसेवी संजय पाल ने चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम और पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और अब निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

 

गुस्साए लोगों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि अगर अनदेखी की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

 

ALSO READ  "आयुष्मान योजना में करोड़ों की लूट: रुड़की-हरिद्वार के निजी अस्पतालों ने ICU पैकेज के नाम पर रचा फर्जीवाड़ा, SHA की सख्ती से खुला गड़बड़ी का पूरा खेल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737