न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!”
Home » समस्या » फरियादियों की फरियाद सुनी गई, मौके पर ही हुआ समाधान – राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने गाँव-गाँव बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जनता की समस्याएं, 67 में से 16 मामलों का तुरंत निस्तारण

फरियादियों की फरियाद सुनी गई, मौके पर ही हुआ समाधान – राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने गाँव-गाँव बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जनता की समस्याएं, 67 में से 16 मामलों का तुरंत निस्तारण

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के निदेर्शों के क्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विधानसभा झबरेड़ा विकास खण्ड नारसन के तीन गाँव खालसा बस्ती, नजरपुरा, सैदपुरा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। बहुउद्देशीय शिविरों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब जनता की जो भी समस्या है उसका निराकरण उन्हीं के बीच पहुॅचकर समाधान किया जाए इसी उद्वेश्य को सफल बनाने के लिए सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण एवं सम्बन्धित अन्य विभाग द्वारा सहभागिता की गयी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। तथा सभी वर्गों के लिए कहीं महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिय जो भी योजनाओं संचालित हो रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए उनका लाभ उन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाहीं नहीं बरती जानी चाहिएं। तथा क्षेत्रवासियों से भी संचालित योजनाओ का लाभ लेने का आवाहन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बहुउद्देशीय शिविर में जो भी समस्याएं दर्ज करायी गयी है उन्होंने सम्बन्धित विभागों से निराकरण कराया जाय उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि जिलास्तरीय समस्याओं का निस्तारण हेतु जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाए। तथा शासन स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित किया जाएं। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देशीय शिविर में खालसा से 17 समस्याएं दर्ज करायी गयी। नजरपुरा से 25 एवं सैदपुरा से 25 इस तरह से कुल 67 समस्याएं दर्ज करायी गयी जिसमें से 16 समस्याओं का मैके पर निस्तारण किया गया शेष 51 समस्याओं को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया उन्होंने कहा कि आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रवासी भारी संख्या में पहुंचे हैं तथा क्षेत्र एवं अपनी समस्याओं को प्राथमिकता से रखा गया है। क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के लिए क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण सहित सम्बन्धित अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

113 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *