न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » आदेश » जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सख्ती दिखाई: आपदा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागों को चेताया, 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश, सभी विभागों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के आदेश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सख्ती दिखाई: आपदा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागों को चेताया, 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश, सभी विभागों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के आदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय/सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की कार्य योजनाओं की प्रगति, टेंडर प्रक्रिया की स्थिति, कार्यादेश इत्यादि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई, संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अपने-अपने विभागीय योजनाओं/कार्यों की अद्यतन स्थिति, टेंडर प्रक्रिया तथा कार्यादेश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से एसडीआरएफ एवं नॉन-एसडीआरएफ फंड्स के सापेक्ष कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर दिए गए कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति पर गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को कार्यों हेतु निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर तक अन्य प्रस्तावित कार्यों हेतु एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें तथा उससे संबंधित प्रक्रियाओं को भी समय पर पूर्ण करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, प्र. खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० ऊखीमठ आर.पी नैथानी, अधिशासी अभियंता पी०एम०जी०एस०वाई० रुद्रप्रयाग/जखोली पवन कुमार, सहायक अभियन्ता एन०पी०सी०सी० लि० अजय डबराल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रुद्रप्रयाग/केदारनाथ खुशवंत सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान रुद्रप्रयाग अनीश पिल्लई, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई रुद्रप्रयाग, एसडीओ यूपीसीएल अजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "जनता के द्वार पहुंचे सीएम धामी, मौके पर सुनीं समस्याएं; सोलर लाइट, सड़क, श्मशान घाट और सिलाई मशीन समेत कई मांगों पर तुरंत दिए आदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861