न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लक्सर निवासी आरिफ स्मैक संग दबोचा, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में लगी बड़ी चोट तस्करों पर

बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लक्सर निवासी आरिफ स्मैक संग दबोचा, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में लगी बड़ी चोट तस्करों पर

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। बहादराबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत चलाए जा रहे अभियान में की गई। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर 2025 को थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दौराने चेकिंग पकड़ीधाम क्षेत्र से आरोपी आरिफ पुत्र कामिल, निवासी लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार को दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल अवनीश राणा और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे युवा वर्ग को नशे के जाल से बचाया जा सके।

ALSO READ  “डीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी: ऋषिकेश का जनसेवा केंद्र सील, आधार–राशन–आयुष्मान कार्डों का ‘खजाना’ बरामद… जिला प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861