न्यूज़ फ्लैश
“HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प: संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने अधिकारियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश” “टिहरी में मुख्य सचिव का सख्त निरीक्षण! स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय और स्टेडियम पहुंचे आनन्द बर्द्धन, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश”
Home » हड़कंप » रुड़की प्रशासनिक भवन में यूपी सिंचाई विभाग कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

रुड़की प्रशासनिक भवन में यूपी सिंचाई विभाग कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक भवन के अंदर यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तासीपुर निवासी आदेश त्यागी के रूप में हुई, जो विभाग में मेट के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आदेश त्यागी ने अपने ही ऑफिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

498 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 7 6 3
Users Today : 734
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 7 6 3
Users Today : 734
Users Yesterday : 757