न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » Uncategorized » हॉट एयर बैलून संग उड़ान भरता पौड़ी पर्यटन: साइक्लिंग, स्वच्छता रैली और रोमांचक आयोजनों से विश्व पर्यटन दिवस का धमाकेदार आगाज

हॉट एयर बैलून संग उड़ान भरता पौड़ी पर्यटन: साइक्लिंग, स्वच्छता रैली और रोमांचक आयोजनों से विश्व पर्यटन दिवस का धमाकेदार आगाज

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को कंडोलिया मैदान, पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने तीन दिवसीय पर्यटन कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर हॉट एयर बैलून, साइक्लिंग रैली और स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य भाव का अनुभव कराने का माध्यम है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यटक स्थलों पर जाते समय ‘अतिथि देवो भव’ की भावना अपनाएँ और स्वच्छता बनाए रखें।उन्होंने बताया कि पौड़ी साहसिक खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन का विस्तार किया जाएगा, जिससे युवाओं को नए रोजगार अवसर मिल सकें। इसके लिए प्रशासन विशेष रणनीति पर कार्य कर रहा है।जिलाधिकारी ने पर्वतीय पर्यटन एवं अतिथि अध्ययन केंद्र, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के विद्यार्थियों से संवाद कर युवाओं के विचार जाने तथा केंद्र के परियोजना अधिकारी डॉ. सर्वेश उनियाल से कहा कि पौड़ी जिले के युवाओं के लिए टूर गाइड, होम स्टे आदि पर्यटन से संबंधित छोटे कोर्स चलाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों के समन्वय से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर पौड़ी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल संसाधनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी।

ALSO READ  "सिडकुल में किरायेदार सत्यापन में लापरवाही: 43 मकान मालिकों पर ₹4.30 लाख का जुर्माना"

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा भरते हैं और जिले की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि ‘सैर सलीका’ थीम पर स्वच्छता रैली से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जबकि साइक्लिंग रैली ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कंडोलिया मैदान में खिलाड़ियों के लिए बने चेंजिंग रूम की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि चेंजिंग रूम की साफ–सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही उन्होंने दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को व्यवस्थित और स्वच्छ चेंजिंग रूम उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में स्थानीय छात्र छात्राओं को पर्यटन से संबंधित लघु फिल्म को दिखाने के साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यटन को स्वच्छता से जोड़ते हुए उत्तरदायी पर्यटन का संदेश दिया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, नागरिक संगठनों के सदस्य तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 5
Users Today : 805
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 5
Users Today : 805
Users Yesterday : 672