न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » डीएम सविन बंसल पहुंचे कट ऑफ भितरली कंडरियाणा, बोले– खेत-खलियान से लेकर बिजली-पानी तक 2 दिन में दुरुस्त हो, अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही प्रशासन का संकल्प

डीएम सविन बंसल पहुंचे कट ऑफ भितरली कंडरियाणा, बोले– खेत-खलियान से लेकर बिजली-पानी तक 2 दिन में दुरुस्त हो, अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही प्रशासन का संकल्प

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून दिनांक, 25 सितम्बर 2025, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली, कंडरियाना क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट प्रतीक्षा ने करें सीधे युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खेत, खलियान, निजी भवन, ग्रामीण मार्ग, पुलिया, बिजली-पानी 02 दिन अन्तर्गत दुरूस्त हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में ही कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। मजाड़ा, कार्लीगाड, फुलेत छमरोली के बाद आपदा प्रभावित पूर्ण रूप से कट ऑफ भितरली कंडरियाणा क्षेत्र में फिर पूरा प्रशासनिक अमला ऑन ग्राउण्ड हुआ। गाढ, गदेरे, ढौंड-ढंगार लांघते 05 किमी दुर्गम मार्ग पार कर डीएम प्रभावितों तक पंहुचे और उनकी पीड़ा साझा की इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षति का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को रिलिफ पहुंचाए बिना जिला प्रशासन चैन से नहीं बैठेगा।

ALSO READ  ईंट भट्ठे पर बंधक मजदूरों की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 8
Users Today : 905
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 8
Users Today : 905
Users Yesterday : 728