न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » ऑपरेशन कालनेमी में हरिद्वार पुलिस की करारी चोट: नकली ‘सोनू’ निकला इक़बाल, पहचान छिपाकर दुष्कर्म–ब्लैकमेल, 24 घंटे में धर दबोचा गया शिकारी

ऑपरेशन कालनेमी में हरिद्वार पुलिस की करारी चोट: नकली ‘सोनू’ निकला इक़बाल, पहचान छिपाकर दुष्कर्म–ब्लैकमेल, 24 घंटे में धर दबोचा गया शिकारी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। लव जिहाद के मामले में फौरी एक्शन, दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर दबोचा। ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही। धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को बनाया था अपना शिकारदुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो के जरिए कर रहा था ब्लैकमेल। फर्जी सोनू ने वीडियो वायरल न करने के एवज में मांगे थे पचास हजार

आरोपी के मोबाइल नम्बरों एंव बैंक खातों की भी की जा रही है जांच

दिनांक-19.09.2025 को थाना बहादराबाद पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें पीडिता ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी पहचान छिपाकर व अपना नाम सोनू बताकर पीडिता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व दुष्कर्म की वीडियो बनाकर 50,000 रूपये की मांग की गई।

 

उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष बहादराबाद को तत्काल प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। उक्त आधार पर तत्काल थाना बहादराबाद में मु0अ0स0-363 /25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2), 352 बीएनएस में पंजीकृत किया गया ।

 

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है जिसके तहत वास्तविक पहचान छिपाकर एंव फर्जी आइड़ी बनाकर आमजन/ महिलाओं का गलत फायदा उठाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमें हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार हर स्तर पर कार्यवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी युवक इकबाल की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र कर 24 घण्टे के भीतर आरोपी को नगला इमरती बाइपास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जिसपर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही उक्त आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है कि यह किसी गिरोह का सदस्य या कोई गिरोह तो नहीं चला रहा है तथा आरोपी के मोबाइल एवं बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

ALSO READ  “ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी सफलता: सिडकुल पुलिस ने नवोदय नगर में जादू–टोना कर लोगों को ठग रहे 12 बहरूपिया बाबाओं के गिरोह को धर दबोचा”

 

 

*पकड़ा गया आरोपी-*

इकबाल पुत्र अखलाक निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार।

 

दर्ज मुकदमा व धारा-

मु0अ0स0 मु0अ0स0 363/25 धारा- 64(2)(M), 308(2), 319(2), 35

2 बीएनएसकोतवाली गंगनहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930