न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » महाकुंभ » “हरिद्वार में पोषण का महाकुंभ: विधायक अनुपमा रावत ने जिया पोता में धूमधाम से खोली पौष्टिकता बढ़ाने वाली भव्य चित्र प्रदर्शनी!”

“हरिद्वार में पोषण का महाकुंभ: विधायक अनुपमा रावत ने जिया पोता में धूमधाम से खोली पौष्टिकता बढ़ाने वाली भव्य चित्र प्रदर्शनी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर से शुरू हुए पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल के संयोजन में ग्राम अजीतपुर ,जिया पोता में 17 सितंबर से जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया इस अभियान के अंतर्गत जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वही ग्राम जिया पोता में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की विधायक अनुपमा रावत ने पोषण मिशन पर आधारित दो दिवसीय एग्जिबिशन (चित्र प्रदर्शनी) का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यक्रम में आई महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि महिला समाज की नींव है और बच्चे देश का भविष्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने अपनी विधानसभा में आयोजित किए गए केंद्रीय संचार ब्यूरो के इस कार्यक्रम के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जागरूक निवासियों से इस अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल ने किया इस अवसर पर ग्राम अजीतपुर के प्रधान प्रखर कश्यप ,ग्राम जिया पोता के प्रधान कृष्ण पाल, समाज सेवी डॉक्टर विजेंद्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री नाग सिंह कश्यप, दिनेश कश्यप आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के मध्य हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि विधायक अनुपम रावत ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त ग्राम अजीतपुर जिया पोता के विभिन्न विद्यालयों में पोषण मिशन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागि बच्चों ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये शुक्रवार को एग्जीबिशन और जन जागरूकता अभियान का समापन होगा।

ALSO READ  "रानीपुर विधानसभा में खेलों का महाकुंभ: सांसद खेल महोत्सव 2025 में 250 से अधिक बालक-बालिकाओं ने दिखाया अद्भुत प्रतिभा और जोश, नेताओं ने किया उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 5 9
Users Today : 412
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 5 9
Users Today : 412
Users Yesterday : 930