न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » निर्देश » युवाओं को नशे से बचाने की सख्त पहल: जिलाधिकारी का फरमान– स्कूल-कॉलेज के पास तम्बाकू-गुटखा की दुकानें बंद, नशे के अड्डों पर होगी ताबड़तोड़ छापेमारी!

युवाओं को नशे से बचाने की सख्त पहल: जिलाधिकारी का फरमान– स्कूल-कॉलेज के पास तम्बाकू-गुटखा की दुकानें बंद, नशे के अड्डों पर होगी ताबड़तोड़ छापेमारी!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद के युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जनपद में संचालित हो रहे सभी स्कूल कॉलेजों के निकट कोई भी गुटका तम्बांकू की दुकानें संचालित न हो। उन्होंने इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए यदि स्कूल कॉलेज के बाहर तम्बांकू एवं गुटका कोई भी व्यक्ति खाया पाया जाय उसका सामान जब्बत करते हुए उसके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कि जाए। उन्होंने पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग को यह भी निर्देश दिए कि नशीले पदार्थो के विरूद्व निरंतर संयुक्त निरीक्षण किया जाए तथा कई से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल वहां पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया जाए।

उन्होंने नशे की प्रवृति को रोकने के लिए आमजनमानस स्थानीय नेताओं एवं धर्मगुरूओं स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर सरकारी संगठनों व अन्य हितधाराकों के साथ सहयोग करने हेतु समन्वय करने के निर्देश दिए गये

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोण्डे, एडी आईबी रोहित यादव, डीप्टी कमिश्नर राज्य कर दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, फूड इंस्पेक्टर हरीश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे

152 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 3 4
Users Today : 443
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 3 4
Users Today : 443
Users Yesterday : 718