(शहजाद अली हरिद्वार) खटीमा। सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
मैराथन दौड़ का आयोजन दिनांक 16 सितम्बर 2025, मंगलवार प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा, जिसका स्टार्टिंग पॉइंट एसएसबी कैंप (कालापुल) तथा एंडिंग पॉइंट कैंप कार्यालय लोहिया हेड (खटीमा) रहेगा।
इसके उपरांत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कैंप कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ होगा।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मैराथन एवं रक्तदान शिविर में सहभागी बनें और मानव सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें।
Post Views: 13








































Users Today : 875
Users Yesterday : 930






