न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » अभियान » उमंग, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संगम! “सांसद खेल महोत्सव-2025” से युवाओं में फूटेगी ऊर्जा की ज्वाला, अनुशासन का संकल्प और फिट इंडिया का बिगुल : त्रिवेन्द्र

उमंग, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संगम! “सांसद खेल महोत्सव-2025” से युवाओं में फूटेगी ऊर्जा की ज्वाला, अनुशासन का संकल्प और फिट इंडिया का बिगुल : त्रिवेन्द्र

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देश भर में “सांसद खेल महोत्सव-2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में युवा कल्याण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण और विस्तृत बैठक आयोजित हुई।


बैठक का मुख्य विषय महोत्सव की तैयारियाँ और उसमें अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।सांसद त्रिवेंद्र रावत ने स्मरण कराया कि 29 अगस्त 2025 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हरिद्वार से इस महोत्सव के पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता न होकर युवा शक्ति को दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प है।21 सितम्बर से आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 और 17 प्लस कैटेगरी के महिला /पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला हरिद्वार से सम्बंधित अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। सांसद त्रिवेंद्र रावत ने निर्देशित किया कि 20 सितम्बर तक जिला हरिद्वार के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय से न्यूनतम 10 प्रतिभागियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उनके द्वारा हरिद्वार जिले के लगभग 2400 विद्यालयों से सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सांसद ने कहा कि युवा कल्याण, खेल विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय की सक्रिय और समन्वित भूमिका से ही इस आयोजन को भव्यता और सफलता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए वर्चुअल माध्यमों से भी छात्रों को प्रेरित करें और जन-जन तक महोत्सव का संदेश पहुंचकर अधिकाधिक रजिस्ट्रशन करवाएं।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने विशेष रूप से स्थानीय व लोकप्रिय खेलों जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स (400 मी./ 200 मी.), वॉलीबॉल, पिठ्ठू, खो-खो, रस्साकशी, फुटबॉल आदि को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना, टीम भावना विकसित करना और नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना है।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान है। यह प्रयास आगामी ओलंपिक में भारत की गौरवपूर्ण भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा और फिट इंडिया मूवमेंटके साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

इस अवसर पर बैठक में विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, मेयर हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल, रुड़की मेयर सहित चारों महामंत्री, प्रदेश मंत्री श्यामवीर सैनी, परियोजना निदेशक डी0 आर0 डी0 ए0 के.एन तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907