न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में हरिद्वार पुलिस का धुआंधार ऑपरेशन, 350 लीटर कच्ची शराब संग दो तस्कर दबोचे, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को बड़ी मजबूती

बहादराबाद में हरिद्वार पुलिस का धुआंधार ऑपरेशन, 350 लीटर कच्ची शराब संग दो तस्कर दबोचे, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को बड़ी मजबूती

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के तहत हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बहादराबाद पुलिस ने वेद सिटी ग्राम अहमदपुर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश देकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 350 लीटर कच्ची शराब, विभिन्न ब्रांडों के खाली व भरे पव्वे, 1 गैस सिलेंडर तथा कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 25-25 लीटर के चार डब्बे बरामद किए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परिक्षित शर्मा व हिमांशु शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। ये दोनों भाई किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण कर रहे थे और उसे अंग्रेजी/देशी शराब के खाली पव्वों में भरकर सप्लाई करने की तैयारी में थे।बरामद कच्ची शराब के सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है और कैमिकल के स्रोत की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ0नि0 अमित नौटियाल, उ0नि0 विजय प्रकाश, कानि0 वीरेन्द्र चौहान, कानि0 जयपाल, कानि0 विकास थापा व कानि0 चालक वीरेन्द्र शामिल रहे।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आमजन से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है।

ALSO READ  "वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 9
Users Today : 906
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 9
Users Today : 906
Users Yesterday : 728