(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को दहला दिया।
एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुकेश निवासी भभूतावाला बाग है और करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी की पिंकी के साथ रह रहा था।
पिंकी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की बेटी है, जबकि मुकेश की पहली पत्नी से उसके दो जवान बेटे हैं।
सूत्रों ने बताया कि मुकेश ने देर रात पिंकी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हत्या शक की वजह से हुई प्रतीत हो रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार बरामद कर जांच जारी है।








































Users Today : 13
Users Yesterday : 811






