न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निर्देश » “डीएम ने अचानक कॉलेज में मारा धावा: बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील, पढ़ाई‑खाना‑साफ-सफाई पर बरसी सख्ती, 2 लाख की सुरक्षा सौगात भी दी”

“डीएम ने अचानक कॉलेज में मारा धावा: बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील, पढ़ाई‑खाना‑साफ-सफाई पर बरसी सख्ती, 2 लाख की सुरक्षा सौगात भी दी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी के साथ ही आज उपस्थित हुए छात्र छात्राओं की भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए,सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से पठन पाठन का कार्य कराया जाए,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने संचालित हो रही क्लास रूमों का भी निरीक्षण कर छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्य क्रम के बारे में भी प्रश्न पूछे गए।जिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने तथा लग्न एवं कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के बीच बैठकर मिड डे मिल भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा छात्र छात्राओं से उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मिल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।  उन्होंने प्रधानाचार्य एवं भोजन माताओ को निर्देश दिए है कि बच्चों के खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही छात्र छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाए,उन्होंने भोजन बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि क्लास रूमों के बाहर संचालित क्लास रूमों की पट्टी नहीं लगाई गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य को सभी क्लास रूमों में पट्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए ही कि कॉलेज के कक्षा कक्षों का जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है एवं फर्नीचर की अवश्यकता है तो उसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कॉलेज एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने चार दिवारी बनाए जाने हेतु 2 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृती भी प्रधान की गई। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि छात्र छात्राओं के शौचालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं जिन शौचालय में मरम्मत कार्य किया जाना है उन शौचालय के मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कॉलेज की पानी की टंकियों को भी साफ रखने के निर्देश दिए जिससे कि छात्र छात्राओं को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, उन्होंने अवगत कराया कि कॉलेज में कुल अध्ययनरत छात्रों की संख्या 911 है जिसमें छात्रों की संख्या 398 तथा छात्राओं की संख्या 513 है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह पाटिल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं,कर्मचारी छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  "बिना हेलमेट-ओवरलोडिंग-तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान, सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी सीधी सख्त कार्रवाई!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 1035