(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए आयोजित चुनाव में सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी मतदान किया।
श्री रावत ने कहा कि यह केवल संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च स्थान देने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही सुंदरता है कि प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक पद और प्रत्येक जिम्मेदारी जनता की इच्छा और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से तय होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का नया नेतृत्व अपने अनुभव, ज्ञान, दूरदृष्टि और राष्ट्रभावना से उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान करेगा और लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा








































Users Today : 4
Users Yesterday : 811






