न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम
Home » निर्देश » “भारी बारिश से छलनी हुई सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, जिलाधिकारी ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम– समयबद्ध मरम्मत, स्वच्छता अभियान और जनकल्याण योजनाओं पर सख्त निगरानी”

“भारी बारिश से छलनी हुई सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, जिलाधिकारी ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम– समयबद्ध मरम्मत, स्वच्छता अभियान और जनकल्याण योजनाओं पर सख्त निगरानी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अभियंता लोनिवि, पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि भारी वर्षा के कारण जो भी सड़के क्षतिग्रस्त एवं गड्ढा युक्त हो गई हैं उनको तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने सड़क से जुड़े संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं उनका आंकलन कर उनका मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू करते हुए सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह भी अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का निरीक्षण करते हुए जो भी सड़के क्षतिग्रस्त ही जिन्हें ठीक कराया जाना हैं उसकी सूचना संबंधित सड़क विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सेक्टर एवं जिला सेक्टर के अंतर्गत स्वीकृत की गई धनराशि के सापेक्ष जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जो विभाग बी एवं सी श्रेणी में चल रहे है,उन्हें ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं स्वीकृत की गई है तथा जो उनके माध्यम से संचालित हो रही है जो किन्हीं कारणों से जिसमें बजट उपलब्ध न होना,भूमि उपलब्ध न होना, जो भी स्थिति है उसका पूर्ण विवरण अगली जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय एवं आस-पास क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं जो भी झाड़ियां हैं उनका भी कटान किया जाए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाएं तथा जिन क्षेत्रों में कचरा एकत्रित हुआ है उसका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन को भी निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण जनपद में जो भी परिसंपत्तियों,परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं उनका संबंधित विभागों से आंकलन प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कि संबंधित योजनाओं के मरम्मत पर होने वाली व्यय धनराशि का आंकलन प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह,अधीक्षण अभियंता जल निगम एम मुस्तफा,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ  "जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज: 70 शिकायतें दर्ज, 38 का मौके पर निस्तारण — सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश"

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 4 4 2
Users Today : 209
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 4 4 2
Users Today : 209
Users Yesterday : 414