न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 216 ढाबों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस मिले 8 संचालकों को नोटिस” “Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा” Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा : साइबर फ्रॉड की गुत्थी सुलझी, वादी ही निकला आरोपी – जेल में रची गई थी मास्टरमाइंड की खतरनाक साज़िश, फर्जी वारंट व हजारों की ठगी के साथ तीन गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी”

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा : साइबर फ्रॉड की गुत्थी सुलझी, वादी ही निकला आरोपी – जेल में रची गई थी मास्टरमाइंड की खतरनाक साज़िश, फर्जी वारंट व हजारों की ठगी के साथ तीन गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी के सुपरविजन में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि खुद शिकायत दर्ज कराने वाला वादी सुरेंद्र ही पूरे मामले में आरोपी निकला। पुलिस ने वादी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टरमाइंड कृष्णकांत की तलाश जारी है।

 

मामला 28 जुलाई 2025 का है, जब सुरेंद्र ने पुलिस को ₹30,000 की साइबर ठगी की शिकायत दी थी। जांच के दौरान साइबर सेल ने 05 खातों में ₹25,000 की रकम होल्ड कराई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खाताधारकों ने पैसे नहीं निकाले बल्कि लौटाने की कोशिश की। विवेचना में सामने आया कि वादी सुरेंद्र, कृष्णकांत का परिचित है और 2022 में दुष्कर्म मामले में जेल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते कृष्णकांत ने सुरेंद्र को पांच लाख रुपए का लालच देकर अपने भाई डेविड और साले राहुल के साथ मिलकर फर्जी वारंट तैयार किए और अन्य व्यक्तियों को फंसाने की साजिश रची।पुलिस ने वादी सुरेंद्र, डेविड और राहुल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹50,000 नगद, मोबाइल फोन, प्रिंटर, यूपीएस और फर्जी वारंट बरामद किए। डेविड और सुरेंद्र के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मास्टरमाइंड कृष्णकांत की तलाश कर रही है। इस खुलासे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 7 2 5
Users Today : 201
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 7 2 5
Users Today : 201
Users Yesterday : 907