(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल का आज एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन हो गया।
दो दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत नाजुक बनी रही और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अरविंद बर्थवाल के निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार बताया।
Post Views: 34








































Users Today : 287
Users Yesterday : 930






