न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन अब कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय से, हाइकमान करेगा अंतिम फैसला: राजेश तिवारी”

“कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन अब कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय से, हाइकमान करेगा अंतिम फैसला: राजेश तिवारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि आम कार्यकर्ता एवं नेताओं की राय से ही पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से रायसुमारी कर रहे हैं। इसको लेकर संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी सांसद, विधायक और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष के लिए आए नामो को पार्टी हाइकमान के सामने 16 सितंबर तक रखा जाएगा और उनमें से ही एक अध्यक्ष स्थानीय परिस्थिति के आधार पर तय होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का पदाधिकारी उसे ही चुना जाएगा जिन्हें पार्टी में कम से कम पांच वर्ष हो गए हों। उन्होंने बताया जिलाध्यक्ष चयन में प्रदेश के नेताओं की सिफारिश नहीं बल्कि सीधे राष्ट्रीय नेता सीधे तय करेंगे कि जिले की कमान ऐसे हाथों में हो जो पार्टी की रीति नीति को समझता हो।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,भगवानपुर विधायक ममता राकेश,मनोज नौटियाल,मदन लाल,परवेज अहमद,राव बिलावर,सुधीर शांडिल्य, सचिन चौधरी,वीरेंद्र ठाकुर,आशीष सैनी, मेलाराम प्रजापति,राव शेर मोहम्मद,राव कुर्बान, रीतू कंडियाल,आदित्य राणा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

ALSO READ  "हरिद्वार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा मिशन—इंटर्नशिप, यूथ पार्लियामेंट, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ेगा हर युवा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861