(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 31 अगस्त 2025। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जनहित में सावधानी बरतते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम और संभावित आपदा की स्थिति में आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्थगित कार्यक्रम की नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Post Views: 18








































Users Today : 552
Users Yesterday : 930






