न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”
Home » सम्मान » “मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता सेवानिवृत्त : उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने पगड़ी, पटका और सम्मान पत्र भेंट कर स्वर्णिम सेवाओं को किया नमन”

“मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता सेवानिवृत्त : उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने पगड़ी, पटका और सम्मान पत्र भेंट कर स्वर्णिम सेवाओं को किया नमन”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार l उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता एवं प्रधान डॉक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शनिवार को विदाई सम्मान पत्र भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की l प्रतिनिधि मंडल में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार शर्मा, जिला मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ राम सिंह सैनी, ओ पी गौनियाल, सुनील कटारिया, डॉक्टर लक्ष्मी देवी, विजेंद्र सैनी, सत्यपाल सिंह ने सामूहिक रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को पगड़ी व पटका पहनाकर, गंगाजली तथा बुके भेंट किया l प्रतिनिधि मंडल ने उनके सम्मान में उनकी लंबी उत्कृष्ट व उल्लेखनीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए विदाई सम्मान पत्र भी भेंट किया जिसमें सेवा निवृत्ति के उपरांत उनके दीर्घायु,स्वस्थ जीवन एवं प्रसन्नचित रहने की कामना की गई l इस अवसर पर परिषद के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि कमलेश कुमार गुप्ता योग्य,विद्वान, कर्मठ, सरल हृदय, व्यवहार कुशल और सकारात्मकता के साथ शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण करने वाले लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं l उनके कार्यकाल में कभी किसी प्रबंध तंत्र, प्रधानाचार्य अथवा शिक्षक को किसी पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ा l संरक्षक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार तथा जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीपक कुमार शर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के सर्वाधिक लंबे एवं स्वर्णिम कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की l जिला मंत्री डॉ अरविंद शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉ ओम सिंह सैनी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद श्री गुप्ता के अनुभव का लाभ शिक्षा विभाग को मिलता रहेगा l

 

 

252 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 7 0
Users Today : 198
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 7 0
Users Today : 198
Users Yesterday : 1287