न्यूज़ फ्लैश
“पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप”
Home » छठी » बहादराबाद पाल मोहल्ले में श्रीकृष्ण भगवान की छठी धूमधाम से मनाई गई, अभिषेक प्रताप पाल धनगर ने की आरती व प्रसाद वितरण

बहादराबाद पाल मोहल्ले में श्रीकृष्ण भगवान की छठी धूमधाम से मनाई गई, अभिषेक प्रताप पाल धनगर ने की आरती व प्रसाद वितरण

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को हरिद्वार जनपद के बहादराबाद स्थित पाल मोहल्ले में श्री कृष्ण भगवान जी की छठी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस धार्मिक आयोजन में मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों और श्री कृष्ण पाल युवा मंडल के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से हुई। इसके पश्चात अभिषेक प्रताप पाल धनगर (जोनी) ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कराया।आयोजन का मुख्य प्रबंधन श्री कृष्ण पाल युवा मंडल द्वारा किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर आल इंडिया धनगर महासंगठन उत्तराखंड के प्रदेश सचिव अभिषेक प्रताप पाल धनगर (जोनी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मनोज पाल (सोनू), लवी चौहान, रवि चौहान (बब्बू), अनिकेत (मुन्नू), तरुण पाल, गौरव पाल, रजत पाल, विशाल पाल, शुभम् पाल, जोनी पाल, शान्ततन्नु पाल, अक्षय (अक्की), हिमांशु पाल, शिवेन पाल, विशाल पाल (मींढा), अक्षित पाल, आयुष जाटव, विनय पाल (कुन्नू) सहित अन्य युवा मौजूद रहे।महिलाओं और बच्चों ने भजन-कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा बल्कि समाज में आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया। पूरे पाल मोहल्ले में इस अवसर पर हर्षोल्लास और भक्ति का माहौल छाया रहा।

 

488 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718