(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। अंबाला में उत्तराखण्ड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर दंड की मांग की। इस पर श्री सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Post Views: 31








































Users Today : 236
Users Yesterday : 930






